विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की: कुर्बानी के अवशेष हटाने पर कोटवाल आलमपुर में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

Published: Thu, 28 May 2026 10:59 PM (IST)

झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में ईद की कुर्बानी के अवशेष हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बीच-बचाव ...और पढ़ें

घायल कांस्टेबल हरेन्द्र। जागरण

घायल कांस्टेबल हरेन्द्र। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, झबरेड़ा (रुड़की)। झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में ईद की कुर्बानी के मौके पर पड़े अवशेष हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी से भी धक्का-मुक्की की गई।

एक सिपाही के नाक की हड्डी टूट गई। जबकि होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही समेत पांच को चोट आई है। सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस बल गांव में पहुंचा। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

ईद की नमाज और कुर्बानी की रस्म अदा करने के बाद कोटवाल आलमपुर गांव में कुर्बानी के अवशेष रास्ते में पड़े हुए थे। इसको लेकर एक पक्ष की ओर से उनको हटाने के लिए कहा गया।

इस पर दोनों पक्षों में पहले तो गाली-गलौच हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जमकर लाठी-डंडे चले।

उसी समय लखनौता पुलिस चौकी के चेतक मोबाइल पर तैनात कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और होमगार्ड चुन्नीलाल मौके पर पहुंच गए। वह बीच बचाव करने मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया।

हाथापाई की गई। इस दौरान कांस्टेबल भी नीचे गिर गया। वहीं होमगार्ड की भी वर्दी फट गई। सूचना पुलिस को दी गई। इस पर झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल को लेकर गांव में पहुंच गए। हमलावर गांव से भाग निकले।

दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल सिपाही हरेन्द्र, शौकीन, सरफराज उसकी पत्नी शमा परवीन और दानिश को सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया।

वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि बीच बचाव करते समय कांस्टेबल को चोट लगी है। इस मामले में दो लोग हिरासत में है। गांव में शांति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी, 1 महिला गिरफ्तार; 7 फरार

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मुशर्रफ की गिरफ्तारी से फिर सुर्खियों में रुड़की, अर्द्धकुंभ में पकड़े गए थे चार आतंकी