विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की के कलियर में बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी, 1 महिला गिरफ्तार; 7 फरार

Published: Thu, 28 May 2026 04:19 PM (IST)

रुड़की के पलूनी गांव में ईद-उल-अजहा के मौके पर गोवंश की कुर्बानी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कलियर (रुड़की)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर पुलिस ने पलूनी गांव के मदरसे के समीप एक मकान पर छापा मारकर गोमांस बरामद किया है। ईद के मौके पर गोवंश की कुर्बानी दी गई और उसके मांस को कांट छांट की जा रही थी।

इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सात आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ईद-उल-अजहा को लेकर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उसको सूचना मिली कि पलूनी गांव में मदरसे के पास स्थित एक दो मंजिला मकान में गोवंश का वध किया जा रहा है।

इस पर पुलिस टीम ने मकान में छापेमारी कर एक महिला को मांस की काट-छांट करते हुए हिरासत में लिया, जबकि यहां घर के बाहर और आंगन में मौजूद लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए। जिनका पीछा किया लेकिन आरोपित खेतों के रास्ते मोके से फरार हो गए।

पकड़ी गई महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुर्बानी के लिए उनके पति शमीम के अलावा तालिब, शम्श, कुर्बान, इकबाल उर्फ लंगड़ा, मेहरबान, अफरोज उर्फ फौजी निवासीगण नागल थाना पिरान कलियर ने मिलकर गोवंश को खरीदा था ओर उसकी कटान करे रहे थे।

पुलिस ने मौके से कटान में प्रयुक्त एक छुरी, छोटी कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस का परीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया इसे गोवंशीय मांस बताया गया है जबकि अंतिम पुष्टि के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

चिकित्साधिकारी की देख-रेख में शेष मांस और पशु अवशेषों को रासायनिक प्रक्रिया के बाद गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मुशर्रफ की गिरफ्तारी से फिर सुर्खियों में रुड़की, अर्द्धकुंभ में पकड़े गए थे चार आतंकी

यह भी पढ़ें- रुड़की में नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़: न फार्मेसिस्ट, न लैब एक्सपर्ट; 8-10वीं पास तैयार कर रहे थे दवाइयां