विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला, अदालत के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 18 Jul 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

रुड़की के बिझौली गांव में एक विवाहिता नसरीन को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

HighLights

  1. रुड़की में विवाहिता नसरीन को जहर देकर मारा गया

  2. पति समेत ससुराल के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

  3. अदालत के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिझौली में एक विवाहिता को षड्यंत्र के तहत जहर देकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर मृतका के भाई ने रुड़की न्यायालय की शरण ली थी। अब न्यायालय के आदेश पर पति, सास, जेठ और जेठानी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई थी।

करता था मारपीट व गाली-गलौज 

कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ खुर्द निवासी माजिद ने बताया कि उसकी बहन नसरीन की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व बिझौली निवासी साजिद के साथ हुई थी। जिससे उनके छह बच्चे हैं। आरोप है कि साजिद का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते वह नसरीन के साथ लगातार मारपीट व गाली-गलौज करता था।

माजिद के मुताबिक 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपित पति साजिद, जेठ काजिम, जेठानी शाहीन, सास जरीफन, जेठ नाजिम और राशिद ने एक राय होकर नसरीन को जहर दे दिया। घटना की जानकारी मायके वालों को नहीं दी गई।

अगले दिन सुबह जब उसने संपर्क साधने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचने पर नसरीन मृत मिली जिसके बाद सरकारी अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने जहर से मौत होने की पुष्टि की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में नाती की शर्मनाक करतूत, सो रही 95 साल की बुजुर्ग नानी से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें- रुड़की: पुरानी रंजिश में प्रधान पति ने अपने भाई को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।