रुड़की: पुरानी रंजिश में प्रधान पति ने अपने भाई को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
कलियर के बाजुहेड़ी गांव में प्रधान पति किशोर सैनी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने भाई राजेश सैनी को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कलियर। कलियर कोतवाली क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पति ने अपने सगे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।
गोली लगने से 50 वर्षीय राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
लाइसेंसी पिस्टल से अपने भाई चला दी गोली
जानकारी के अनुसार बाजुहेड़ी गांव निवासी प्रधान पति किशोर सैनी का अपने भाई से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार की देर रात को राजेश और किशोर में कहा सुनी हो गई और इस बीच किशोर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने भाई राजेश पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय और कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- आरा: 'भाभी आप होटल से आ गईं...', इसी बात पर भड़का पति, सगे भाई के सीने में उतार दी गोली
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सर्विस राइफल छीनने की कोशिश के बाद गोलीबारी, एक की मौत और 4 जवान घायल; इंटरनेट बंद