Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roorkee Election Result 2025: रुड़की में टूटा निर्दलीय का मिथक, इस दिग्गज प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 02:36 PM (IST)

    Roorkee Election Result 2025 रुड़की में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवारों का मिथक टूटा है। भाजपा की अनीता देवी अग्रवाल ने 3800 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार श्रेष्ठा राणा को हराया है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। अनीता देवी अग्रवाल की जीत होने के साथ ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई है यह पहला मौका है जब कोई दलिय प्रत्याशी जीतकर रुड़की का महापौर बनेगा।

    Hero Image
    रुड़की में टूटा निर्दलीय का मिथक, इस दिग्गज प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

    जागरण संवाददाता, रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में पहली बार निर्दलीय का मिथक टूट गया है भारतीय जनता पार्टी की अनीता देवी अग्रवाल ने 3800 वोटो के अंतर से जीत हासिल कर ली है उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को हराया है जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में शनिवार सुबह 8:00 बजे से ही मतों की गिनती चल रही थी हालांकि पहले राउंड बहुत ही धीमी गति से हुआ पहले राउंड को पूरा करने में 9 घंटे का समय लगा है इसके बाद गिनती में थोड़ी तेजी आई है और अंतिम राउंड सुबह 8:30 बजे समाप्त हुआ और इसके साथ ही भाजपा के अनीता देवी अग्रवाल चुनाव जीत गई है।

    उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को हरा दिया है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही है। अनीता देवी अग्रवाल की जीत होने के साथ ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई है यह पहला मौका है जब कोई दलिय प्रत्याशी जीतकर रुड़की का महापौर बनेगा।

    बोर्ड में भाजपा बहुमत के आंकड़े को भी छूने में कामयाब रही है 40 वार्डों में से 20 से अधिक वार्डों में भाजपा या उसके समर्थित पार्षद जीते हैं दो पार्षद तो पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

    हरिद्वार नगर निगम में भाजपा की किरण जैसल बनी महापौर 

    वहीं हरिद्वार नगर निगम महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत दर्ज की। उन्होंने आमने-सामने के मुकाबले में कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 28581 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 72786 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 44205 मत प्राप्त हुए। चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही।आप प्रत्याशी शिप्रा सैनी को 4056 मत प्राप्त हुए।

    हरिद्वार नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा से किरण जैसल,कांग्रेस से अमरेश देवी बालियान,आम आदमी पार्टी से शिप्रा सैनी बहुजन समाज पार्टी से उस्मान और निर्दलीय प्रत्याशी अफरोजा चुनाव मैदान में थे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था।

    23 जनवरी को मतदान के बाद हर जीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 25 जनवरी सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने से लेकर आखिर तक भाजपा प्रत्याशी प्रत्येक चक्र में बढ़त बनाई हुई थी। चुनाव समाप्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल को 72786 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 44205 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी 28581 मतों से विजय घोषित की गई।

    रिटर्निंग ऑफिसर लक्ष्मी राज चौहान ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। आम आदमी पार्टी चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी शिप्रा सैनी को 4056 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा प्रत्याशी को 2870,जबकि निर्दल प्रत्याशी को 1285 मत प्राप्त हुए। 26 जनवरी सुबह परिणाम घोषित होने के बाद भल्ला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महापौर किरण जैसल का फूल मालाओं से स्वागत किया। महापौर किरण जैसल ने मतदाताओं का आभार जताया। शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: नैनीताल में कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल की बड़ी जीत, भाजपा की जीवंती को हराया