रुड़की से दिल्ली बस सेवा: यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ बढ़ेंगे फेरे, आय में गिरावट के बावजूद नई योजना
रुड़की डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों के फेरे यात्रियों की संख्या के आधार पर बढ़ाए जाएंगे, जबकि ग्रैप प्रतिबंधों ...और पढ़ें

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। यात्रियों की संख्या के हिसाब से रुड़की डिपो से दिल्ली जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली में ग्रैप प्रतिबंध लागू से होने से बीएस-चार बसों का संचालन बंद होने से डिपो की आय में भी गिरावट आई है। आय सिमटकर साढ़े तीन लाख रुपये रह गई है।
डिपो से सामान्य दिनों से 15 से अधिक बसें दिल्ली के लिए संचालित होती थी। इन बसों से ही डिपो की आय सर्वाधिक रहती है। सबसे ज्यादा यात्री भी इस मार्ग की बसों में रहते थे। हालांकि, अब दिल्ली के लिए सिर्फ आठ सीएनजी बसों का ही संचालन हो रहा है।
ऐसी स्थिति में अन्य बसों को स्थानीय मार्गों पर चलाया जा रहा है। हालांकि, पुरानी बसों से संचालन कराना भी चुनौती बना हुआ है। स्थिति यह है कि कुछ बसें बेड़े से बाहर ही नहीं आ रही है। दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन बाधित होने से आय पर भी असर हुआ है।
सामान्य दिनों में डिपो की आय पांच से छह लाख के बीच आ रही थी, जोकि अब साढ़े तीन लाख रुपये सिमट गई है। बसों का संचालन बाधित होने से आगामी दिनों में भी डिपो की आय कम रहने से इन्कार नहीं किया जा सकता। उधर, डिपो प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से ही बसों का संचालन किया जाएगा।
खाटू श्याम वाली बस का कई बार कटा चालान
रुड़की डिपो से खाटू श्याम के लिए चलने वाली बस का कई बार चालान होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दस से अधिक बार इस बस का गलत दिशा में वाहन चलाने, नो पार्किंग समेत अन्य यातायात के उल्लंघन में चालान हुआ है।
इस बारे में डिपो प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि, डिपो प्रबंधन के अनुसार, सभी बसों की फिटनेस 2028 तक की है। बार-बार एक ही बस का चालान होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी अन्य बसों के चालान होने की बात सामने आ चुकी है।
एम्स के लिए सुबह के समय बस चलाने की योजना
अब दिल्ली मार्ग पर बीएस-चार बसों का संचालन बंद होने के बाद इन बसों का स्थानीय मार्गों पर चलाया जाएगा। एम्स के लिए भी दो बसें चलाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार, यह बस सुबह सात बजे और आठ बजे चलाई जाएंगी। इसके लिए डिपो प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।