यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Roorkee News: त्योहारी सीजन में रहें सावधान, आनलाइन बुक कराए ब्रांडेड जूते; पार्सल में निकले लकड़ी के गुटके
Roorkee News त्योहारी सीजन में सावधान रहने की जरूरत है। रुड़की में आनलाइन आर्डर के नाम पर ठगी का मामला ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुड़की: Roorkee News त्योहारी सीजन में साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर भारी डिस्काउंट का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। शहर में एक कक्षा 10 के छात्र के साथ ब्रांडेड कंपनी के जूतों के नाम पर ठगी हो गई है।
जूतों की जगह निकले लकड़ी के गुटके
पार्सल में आए डिब्बे में जूतों की जगह लकड़ी के दो गुटके निकले हैं। पीड़ित ने संबंधित कोरियर कंपनी से इस बात की शिकायत की। लेकिन कोरियर कंपनी के कर्मचारियों का कहना था कि पार्सल के भीतर क्या है। इसको लेकर उनको कोई जानकारी नहीं रहती है।
जूतों की सेल का देख आनलाइन विज्ञापन
कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी एवं एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर रितेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 10 का छात्र है। इंटरनेट मीडिया पर एक ब्रांडेड कंपनी के जूतों की सेल का विज्ञापन देखा था।
मंगलवार को घर आया पार्सल
उसे एक जूता पसंद आया गया। उस पर 80 प्रतिशत की छूट थी। यह देख उसने भी जूते मंगवाने के लिए आर्डर कर दिया। आनलाइन ही उसका भुगतान भी कर दिया। करीब 10 दिन बाद मंगलवार को पार्सल घर पहुंचा।
लकड़ी के गुटके में लिपटा थे पुराने कपड़े
पार्सल लेने के बाद जब उसके बेटे ने डिब्बा खोला तो उसमें जूतों के बजाए लकड़ी के दो गुटके थे। जिन पर पुराना कपड़ा लिपटा हुआ था।
कोरियर कंपनी से की शिकायत
डिब्बे के वजन को लेकर लग रहा था कि उसमें जूते ही हैं। इस संबंध में कोरियर कंपनी के कर्मचारी से शिकायत की गई। लेकिन उन्होंने बताया कि पार्सल के भीतर क्या सामान है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती है।
पहले भी आए ठगी के मामले
बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले लैपटॉप के नाम पर भी ठगी हुई थी। इसके अलावा एक कारोबारी से पाइप खरीदने के नाम पर 1.90 लाख रुपये ठगने की भी घटना हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:- Roorkee News: रुड़की में चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने किया बरामद, साथ ही पांच आरोपित किए गिरफ्तार
आनलाइन खरीदारी बरते सावधानी
कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि आनलाइन खरीदारी या फिर भुगतान आदि करते समय विशेष सावधानी बरतें। अच्छी कंपनी से ही आनलाइन खरीदारी करें। जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट आने पर सामान खरीदने से पहले अच्छे जांच परख लें। डिस्काउंट का झांसा देकर ही साइबर ठग ठगी कर रहे हैं।