यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Roorkee News: रुड़की में चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने किया बरामद, साथ ही पांच आरोपित किए गिरफ्तार
Roorkee News चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, झबरेड़ा: Roorkee News चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भगतोवाली गांव निवासी किसान रमजानी ने पांच अक्टूबर को थाने पहुंचकर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्राली चोरी होने की शिकायत की थी।
सीसीटीवी कैमरे खंगाले
झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। साथ ही अन्य जानकारी जुटाई गई।
आरोतिप किए गिरफ्तार
11 अक्टूबर की रात पुलिस टीम ने जावेद निवासी मोहल्ला हलवाईयान, थाना-पुरकाजी, उत्तर प्रदेश और भगतोवाली गांव निवासी सलमान, सरफराज, आसिफ व नईम को गिरफ्तार किया।
पांच अक्टूबर को की थी चोरी
आरोपितों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने ही पांच अक्टूबर को ट्रैक्टर- ट्राली चोरी की थी, जिसे उन्होंने पुरकाजी निवासी जावेद को बेच दिया था। आरोपित जावेद बताया कि नईम से उसकी दोस्ती थी।
- उसने ट्रैक्टर ट्राली बेचे जाने के लिए बात की थी। उसने यह ट्रैक्टर-ट्राली अपने साथी सलमान उर्फ बाबू को बेची थी। बाबू ने कबाड़ी का काम करने वाले अपने दो साथी नदीम और खुर्रम को यह ट्रैक्टर-ट्राली बेच दी थी।
ट्रैक्टर-ट्राली के अलग-अलग पुर्जों बरामद
उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली के अलग-अलग पुर्जे रामपुर तिराहा मुजफ्फनगर में नवभारत ट्रेडर्स को बेचे थे। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के अलग-अलग पुर्जों को नवभारत ट्रैडर्स से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार पांचों को आरोपितों का चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Dehradun Crime News: हरिद्वार में तीन और सेलाकुई की दो दुकानों में चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपित गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सीओ मंगलौर पंकज गैरोला के दिशा-निर्देश में पूरी कार्रवाई हुई है। झबरेड़ा थाना पुलिस के साथ-साथ सीआइयू की टीम में भी इसमें शामिल रही। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय पुनिया, विपिन कुमार, हाकम सिंह, सीआइयू प्रभारी जहांगीर अली, कांस्टेबल सुंदर सिंह, रणवीर सिंह, जितेंद्र, देवेंद्र सिंह, मोहित, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।