विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

By Rena Edited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 27 Nov 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

शिक्षानगरी रुड़की में दिन-रात का तापमान गिरने लगा है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है और सुबह कोहरा भी छा रहा है। 

रुड़की के बाजार में गरम कपड़े पहनकर खरीदारी करते लोग

रुड़की के बाजार में गरम कपड़े पहनकर खरीदारी करते लोग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। शिक्षानगरी का दिन-रात का तापमान लुढ़कने लगा है। रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। वहीं कुछ दिन से धूप की चमक हल्की होने के साथ ही बीच-बीच में हवा भी चल रही है। जिस कारण अब दिन में भी मौसम में ठंडक घुलने लगी है।

वहीं सुबह के समय छाने वाला कोहरा भी राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उधर, मौसम में जैसे-जैसे ठंड का असर बढ़ने लगा है वैसे ही लोगों ने भी गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े के अंतिम दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में ठंड का असर बढ़ने लगा है। अब सुबह-शाम के अलावा दिन में भी मौसम में ठंडक घुल गई है।ऐसे में लोगों ने अपने खान-पान और पहनावे में बदलाव करना शुरू कर दिया है।

उधर, पिछले कुछ दिन से वातावरण में सुबह कोहरा भी छाने लगा है।ऐसे में सुबह दृश्यता कम होने की वजह से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी भी हो रही है।वहीं धूप की चमक हल्की होने के साथ ही बीच-बीच में हवा भी चल रही है। जो ठंड के असर को और बढ़ा रही है।

उधर, मौसम का मिजाज बदलने से सुबह-शाम की सैर पर जाने वाले लोगों के अलावा दोपहर में भी कई लोग गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। इसके अलावा शहर के मेन बाजार, बीटी गंज, सिविल लाइंस सहित अन्य बाजारों में दुकानदारों ने गर्म कपड़ों के स्टाक मंगा लिए हैं।

बाजारों में गर्म कपड़ों की सेल भी लग गई है। दुकानों से लोग भी गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। उधर, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की परिसर स्थित कृषि-मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में दो दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें- हिमालय की धाराओं को बह रहा तीन दशक पुराना पानी, IIT रुड़की के साझा शोध में खुलासा

यह भी पढ़ें- रुड़की के मेन बाजार में भीषण बाइक-स्कूटी टक्कर, दो युवकों की मौत... एक घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।