विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की के मेन बाजार में भीषण बाइक-स्कूटी टक्कर, दो युवकों की मौत... एक घायल

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:12 PM (GMT+05:30)

रुड़की के मेन बाजार में देर रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलवार देर रात मेन बाजार में बाटा शोरूम के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात बाजार में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने स्कूटी सवार अर्श (28), निवासी दद्देडू, मुजफ्फरनगर तथा बाइक सवार मोनू दिवाकर (30), निवासी अंबर तालाब, कोतवाली गंगनहर को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में बाइक सवार घायल अजीम निवासी निराला, थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार अर्श रुड़की में रहकर एक निजी फार्मेसी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।