सहारनपुर में ट्रेन से कटे बच्चे के पांव, रुड़की पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास रुड़की के तेलीवाला निवासी एक 10 वर्षीय बच्चा ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप ...और पढ़ें

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास घायल हालत में मिला अरमान। पुलिस
HighLights
सहारनपुर में ट्रेन से कटकर बच्चा गंभीर रूप से घायल।
रुड़की निवासी 10 वर्षीय अरमान का पांव कटा।
पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, रुड़की। सहानपुर रेलवे स्टेशन के पास रुड़की के तेलीवाला निवासी एक बच्चा घायल हालात में मिला। ट्रेन की चपेट में आकर उसके एक पांव का कुछ हिस्सा कट गया था।
आरपीएफ की टीम ने उसे अस्पताल भिजवाया। साथ ही रुड़की पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय पुलिस की टीम अब बच्चे के स्वजन को तलाश रही है।
शुक्रवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। उसके एक पांव का नीचे का हिस्सा ट्रेन की चपेट में आकर कट गया था। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल के उप निरीक्षक अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे की गंभीर हालत देख उसे अस्पताल भिजवाया।
बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरमान पुत्र नौशाद निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर बताया। अरमान ने बताया कि उसके पिता ढोलक बजाने का काम करते हैं। साथ ही बताया कि उसका घर श्मशान घाट के पास है।
आरपीएफ के उप निरीक्षक ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद गंनगहर कोतवाली पुलिस को घटना का पता चला। गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम बच्चे के नाम और पते के आधार पर उसके स्वजन की तलाश कर रही है।
गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि बच्चे के स्वजन को तलाश कर उन्हें इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अरमान सहारनपुर कैसे पहुंचा था।
यह भी पढ़ें- बुंदेलखड़ एक्सप्रेस में यात्री की तबियत बिगड़ने से मौत, जीएनएम की परीक्षा देकर लौट रहा था बिहार
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में घने कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक पर हादसा, गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस से कटकर सात गोवंश की मौत
