बुंदेलखड़ एक्सप्रेस में यात्री की तबियत बिगड़ने से मौत, जीएनएम की परीक्षा देकर लौट रहा था बिहार
महोबा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस में बिहार के एक जीएनएम परीक्षार्थी धर्मेंद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ग्वालियर ...और पढ़ें

HighLights
जीएनएम परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी की मौत
बुंदेलखंड एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने से हुई घटना
परिजनों ने ट्रेन में ऑक्सीजन सुविधा पर सवाल उठाए
जागरण संवाददाता, महोबा। ग्वालियर मप्र से जीएनएम की परीक्षा देकर लौट रहे बिहार के परीक्षार्थी की बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन में हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी व सांस लेने में दिक्कत हुई तो साथ में मौजूद भाई जिला अस्पताल लाया। लेकिन चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। घटना से स्वचन बदहवास हैं। भाई का कहना है कि ट्रेन में आक्सीजन की व्यवस्था होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। अन्य यात्रियों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।
बिहार के जनपद गया थाना उ़मरिया के ग्राम मनझौली निवासी 24 वर्षीय धर्मेद्र कुमार पुत्र उपेंद्र पाल शनिवार को मप्र के जनपद ग्वालियर में जीएनएम की परीक्षा देने गया था। देर रात्रि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से अपने भाई के साथ लौट रहा था। महोबा रेलवे स्टेशन के पास उसकी हालत बिगड़ने लगी। भाई संजीव कुमार अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर आया। लेकिन यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई संजीव ने बताया कि दोनों लोग जीएनएम की परीक्षा देने गए थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। तभी रास्ते में भाई को खांसी उल्टी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में उसे सांस लेने में परेशानी हुई। इसके चलते उसकी मौत हो गई। वह मदद की गुहार लगाता रहा पर किसी यात्री को तरस नहीं आया। महोबा स्टेशन आने पर वह अस्पताल पहुंचा।
प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली मनीष पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
