विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सीएम तिवारी के बेटे रोहित की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, मां बोली- किसी पर संदेह नहीं

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 19 Apr 2019 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 08:23 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां विधि-विधान के साथ गंगा में प्रवाहित कर दी गईं।

पूर्व सीएम तिवारी के बेटे रोहित की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, मां बोली- किसी पर संदेह नहीं
पूर्व सीएम तिवारी के बेटे रोहित की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, मां बोली- किसी पर संदेह नहीं

हरिद्वार, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां विधि-विधान के साथ गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। इस दौरान उनकी मां उज्ज्वला तिवारी ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन उन्हें किसी पर संदेह नहीं है।  

शुक्रवार शाम रोहित शेखर तिवारी की मां उज्ज्वला तिवारी और पत्नी अपूर्वा तिवारी परिजनों के साथ रोहित की अस्थियां लेकर सती घाट पहुंची। रोहित की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। अस्थि विसर्जन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर उज्ज्वला तिवारी ने कहा कि 'मैं इस रहस्य से अनभिज्ञ हूं। मुझे कुछ नहीं पता है।'

उन्होंने कहा कि यदि कोई साजिश हुई है तो सबके सामने आनी चाहिए और हमें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं किसी निर्दोष का नाम नहीं लेना चाहती। रोहित को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के आदर्शों पर आगे बढ़ रहे थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़ रोहित युवाओं के लिए प्रेरणस्रोत बनते जा रहे थे, लेकिन ईश्वर को शायद यह मंजूर नहीं था। कहा कि मैं गंगा मां से प्रार्थना करती हूं कि वह जहां भी रहे सुखी रहे। 

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णानंद का निधन, संघर्षों से भरा था उनका सफर

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन

यह भी पढ़ें: लोक गायिका कबूतरी देवी को उनकी विवाहित बेटी ने दी मुखाग्नि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।