Move to Jagran APP

लोक गायिका कबूतरी देवी को उनकी विवाहित बेटी ने दी मुखाग्नि

शासन और प्रशासन की हीलाहवाली के चलते समय से बेहतर उपचार नहीं मिलने से लोक गायिका कबूतरी देवी का निधन हो गया। उपचार के लिए दून ले जाने को उन्हें समय से हेलीकॉप्टर नहीं मिल सका।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 05:23 PM (IST)
लोक गायिका कबूतरी देवी को उनकी विवाहित बेटी ने दी मुखाग्नि
लोक गायिका कबूतरी देवी को उनकी विवाहित बेटी ने दी मुखाग्नि

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: शासन और प्रशासन की हीलाहवाली के चलते समय से बेहतर उपचार नहीं मिलने से लोक गायिका कबूतरी देवी का निधन हो गया। वह पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें देहरादून ले जाने के लिए गत शाम से हेलीकॉप्टर का इंतजार होता रहा। हेलीकॉप्टर की व्यवस्था व्यवस्था नहीं होने से उनकी आज सुबह मौत हो गई।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कबूतरी देवी के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। वहीं, लोक गायिका कबूतरी देवी का सरयू ओर रामगंगा नदी के संगम स्थल रामेश्वर घाट में हुआ अंतिम संस्कार। उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

loksabha election banner

रामेश्वर घाट में उत्तराखंड की लोक गायिका कबूतरी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनकी विवाहित बेटी हेमंती देवी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में संस्कृति कर्मी रंग कर्मी ओर गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदार्इ दी। 

पिथौरागढ़ जिले के क्वीतड़ गांव की रहने वाली कबूतरी देवी प्रदेश की जानी मानी लोक गायिका थीं। गायन की कई विधाओं में माहिर लोक गायिका राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन देश भर में कर चुकी हैं।

70 वर्ष की हो चुकी कबूतरी देवी का स्वास्थ शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लाए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर ने उनके स्वास्थ की जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि कबूतरी देवी का ब्लड प्रेशर कम है और उनका हॉर्ट कमजोर हो रहा है। 

उपचार के बाद हालत में हल्का सुधार होने के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस दौरान नगर के तमाम लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर उनका हालचाल जाना। परिजन उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाने का प्रयास कर रहे थे। शक्रवार सायं उन्हें हैलीकॉप्टर से देहरादून ले जाना था। शाम को हैलीकॉप्टर नही आया। शनिवार सुबह भी हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा और उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई। 

शनिवार सुबह छह बजे कबूतरी देवी को देहरादून ले जाने के लिए जिला अस्पताल से चार किमी दूर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचाया गया। जहां पर लगभग तीन घंटे प्रतीक्षा करने के बाद भी हेलीकॉप्टर नही पहुंचा। इस बीच कबूतरी देवी की तबीयत खराब हो गई और उन्हें वापस जिला अस्पताल लाया गया। जहां आईसीयू में रखा गया। बाद में चिकित्सको ने उनका परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही लोग अस्पताल में जुटने लगे है। प्रशासन की ओर से एसडीएम नायब तहसीलदार पहुंचे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते हेलीकॉप्टर की व्यवस्था हो जाती तो कबूतरी देवी की जान बच सकती थी। 

यह भी पढ़ें: नहीं रहे प्रसिद्ध चित्र शिल्पी सुरेंद्रपाल जोशी, जानिए उनकी बुलंदियों का सफर

यह भी पढ़ें: रंगमंच की दुनिया का एक और सच्चा कलाकार दुनिया को कह गया अलविदा

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ी रमाकांत का निधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.