Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2022 07:08 PM (IST)

    भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शिक्षानगरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से मंदिरों में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

    Hero Image
    भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    जागरण संवाददाता, रुड़की : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शिक्षानगरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से मंदिरों में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मंगलवार को विप्र फाउंडेशन उत्तराखंड की बैठक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। इसका शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि संगठन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। साथ ही उन्होंने समाज के सभी संगठनों से एक साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। कहा कि आपसी खींचतान को सभी को दूर करना चाहिए और समाज हित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। महासचिव अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आदर्श हैं। बैठक के उपरांत विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के मंदिर में जाकर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री नवनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, पीयूष, सोनू शर्मा, अर्चना शर्मा, अक्षत शर्मा, दिपेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

    उधर, मानवाधिकार संगठन ब्यूरो की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। साथ ही देशवासियों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर कोरोना से सुरक्षा को लेकर मास्क भी वितरित किए गए।