विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar: फिल्म 'सब मोह माया है' में दिखेगी हरिद्वार की धार्मिक महत्ता, नजर आएंगे तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित

By Mehtab alamEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 03 Nov 2023 11:25 AM (IST)

Haridwar वैसे तो हमने हरिद्वार के घाट कई फिल्मों में देख चुके हैं लेकिन एक ऐसी फिल्म आ रही है ...और पढ़ें

फिल्म 'सब मोह माया है' में दिखेगी हरिद्वार की धार्मिक महत्ता
फिल्म 'सब मोह माया है' में दिखेगी हरिद्वार की धार्मिक महत्ता

HighLights

  1. 18 नवंबर को रिलीज हाे रही है फिल्म सब मोह माया है
  2. अन्नू कपूर और शरमन जोशी संग फिल्म में नजर आएंगे उज्जवल पंडित

मेहताब आलम, हरिद्वार। 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म सब मोह माया है बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर व शरमन जोशी के प्रशंसकों के साथ-साथ धर्मनगरी के लिए भी खास है। इस फिल्म में हरकी पैड़ी भी नजर आएगी।

खास बात यह है कि युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष और भाजपा नेता उज्जवल पंडित भी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म सुर्खियां बटोर रही है।

फिल्म में दिखेंगे उज्ज्वल पंडित

इस फिल्म में शरमन जोशी अपने पिता बने अन्नू के साथ अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार आते हैं। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने से पहले पूजन कार्य तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने संपन्न कराया। फिल्म के टेलर में भी उज्ज्वल पंडित हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कराते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: उत्तराखंडी फिल्म निर्माताओं को नहीं झेलना पड़ेगा नुकसान, बन गया है प्लान

तीर्थ पुरोहित कर रहे थे फिल्म का इंतजार

उज्जवल पंडित सहित कई तीर्थ पुरोहित शूटिंग के बाद से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। इस बारे में दैनिक जागरण से बातचीत में उज्जवल पंडित ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दो साल पहले की गई थी।

जाने-माने हैं प्रोड्यूस

फिल्म में चिन्मय पंडित लाइन प्रोड्यूसर थे। बताया कि चिन्मय इससे पहले भी कई हॉलीवुड व बॉलीवुड सितारों का फिल्मांकन हरिद्वार व उत्तराखंड में करा चुके हैं। उज्जवल पंडित ने बताया कि वह रोजाना श्रद्धालुओं को गंगा पूजन कराते हैं, लेकिन फिल्म में पूजन कराना उनके लिए अलग अनुभव रहा है। फिल्म में हरकी पैड़ी सहित कई दृश्य नजर आएंगे।