Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    .रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम मानवता का मंदिर: राज्यपाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:44 AM (IST)

    जागरण संवाददाता हरिद्वार श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में स्वामी विवेकानंद के अमेरिका

    .रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम मानवता का मंदिर: राज्यपाल

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार: श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में स्वामी विवेकानंद के अमेरिका के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक संबोधन की 125 वीं और रामकृष्ण मिशन अस्पताल की 118 वर्षगांठ पर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। 125 साल पहले ऐतिहासिक उद्बोधन से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। समाज को नई दिशा दी। रामकृष्ण मिशन अस्पताल और सेवाश्रम को मानवता का मंदिर बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का प्रतिबिब है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में शनिवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद को मानवता की प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि उन्होंने 'सर्वधर्म समभाव' और 'नर सेवा नारायण सेवा' का जो मूलमंत्र समूचे विश्व को दिया, वह हर युग में युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम और चिकित्सालय के संन्यासियों, ट्रस्टियों और अन्य स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि वह जिस समर्पण भाव से मुफ्त और रियायती दरों पर गरीबों और संन्यासियों की सेवा कर रहे हैं, वह प्रेरणादायी है। इससे पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ कोलकाता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद महाराज ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती के समय शुरू हुए रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में सीटी स्केन केंद्र, नवनिर्मित आपातकालीन वार्ड, आइसीयू, एचडीयू, पांच नए ओटीएस और डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया। राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने बताया कि नई यूनिट के निर्माण में 11 से 12 करोड़ रुपये का खर्च आया है। अब हरिद्वार के लोगों को कम खर्च पर मेडिकल की अत्याधुनिक सुविधाएं रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में मिलेगी। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेलूर मठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन समाज सेवा और नर नारायण सेवा के सिद्धांत का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर रहा है। मिशन के राष्ट्रीय सहायक महासचिव स्वामी बलभद्रानंद महाराज ने कहा कि मिशन का लक्ष्य मानव सेवा है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी सर्व लोकलोकानंद महाराज ने किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद कनखल में 118 वर्ष पहले रामकृष्ण मिशन अस्पताल की नींव रखकर नर सेवा नारायण सेवा का, जो सपना संजोया था, उसे मिशिन के संन्यासी पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर महापौर अनिता शर्मा, स्वामी उमेश्वरानंद मंजू महाराज, स्वामी दयाधिपानंद महाराज, स्वामी आनंदयानंद महाराज, स्वामी हरिमहिमानंद महाराज, स्वामी जगदीश महाराज, स्वामी एकेश्वरानंद महाराज, स्वामी निर्विकल्पानंद महाराज, डॉक्टर कुलकर्णी, प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राजेश शर्मा, डॉ. राधिका नागरथ, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, शिक्षाविद एचडी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, समाजसेवी गंगा शरण मददगार, नीरज कुमार, रचित कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

    भाषण में ऐश्वर्या और श्रेया ने मारी बाजी

    हरिद्वार: इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर की छात्रा ऐश्वर्या बोहरा और हिदी भाषण में डीपीएस रानीपुर की छात्रा श्रेया कर्णवाल को प्रथम पुरस्कार मिला। राज्यपाल ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीपीएस दौलतपुर की छात्राओं ने राष्ट्र गान, स्वागत गान और स्वामी विवेकानंद के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।

    comedy show banner
    comedy show banner