प्रदेश कार्यसमितिः सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं करती भाजपा, उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी सरकार: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं करती और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में चल रही बैठक के समापन संत्र को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे नारे तो लगते ही रहते हैं, लेकिन ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के नारे भी लगने चाहिए।
उन्होंने उत्साहित कार्यकर्ताओं से एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वर चंद सैनी के समर्थन में नारे लगवाए। कार्यकर्ताओं की सूची देखकर उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड आने पर उनका पहला भाव शांति, दूसरा प्रसन्नता, तीसरा उपलब्धि और संतोष तथा चौथा विश्वास का रहा।
आज संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। दुनिया की कोई ताकत भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कमल कमाल कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा भाजपा सत्ता के लिए सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया है।
मंत्री पद शक्ति की कुर्सी नहीं बल्कि सेवा की कुर्सी है। भाजपा की रीड कार्यकर्त्ता है। भाजपा का बल संगठन है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हमला किसी पर नहीं करना चाहिए, हमें मुद्दों की राजनीति करनी है।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है देश की जनता जानती है कि किसके हाथ में सत्ता देनी है किसे बाहर रखना है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में एसपी पर गोली चलाने वाला चालक गिरफ्तार, टोकाटाकी बनी वजह
यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समापन सत्र को करेंगे संबोधित