विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में एसपी पर गोली चलाने वाला चालक गिरफ्तार, टोकाटाकी बनी वजह

By Mehtab AlamEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 22 Nov 2026 04:08 PM (IST)

हरिद्वार में आईबी के एसपी चंद्रप्रकाश नौटियाल पर उनके चालक विनोद नेगी ने लगातार टोका-टाकी से नाराज होकर गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और वारदात का खुलासा किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। आईबी के एसपी चन्द्रप्रकाश (सीपी) नौटियाल पर आरोपित चालक ने लगातार टोका-टाकी से नाराज होकर गोली चलाई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित चालक विनोद नेगी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित वर्ष 2006 से संबंधित कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था।

पिछले चार-पांच महीनों से एसपी की टोका-टाकी को लेकर वह नाराज चल रहा था। बताया कि वारदात के बाद आरोपित ने घटनास्थल पर पोछा लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

कपड़े बदलकर फरार होने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया। गोली अधिकारी को छूकर निकल गई थी। उन्हें पहले रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया।

अधिकारी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समापन सत्र को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आईबी एसपी सीपी नौटियाल को चालक ने मारी गोली, हालत स्थिर, एम्स किया रेफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।