विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में आईबी एसपी सीपी नौटियाल को चालक ने मारी गोली, हालत स्थिर, एम्स किया रेफर

By Mehtab AlamEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 21 Nov 2026 04:08 PM (IST)

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके चालक विनोद नेगी ने गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद नौटियाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एम्स रेफर किया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक ने उन पर गोली चला दी।

गोली लगने से सीपी नौटियाल घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें हरिद्वार के बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है।

हालांकि, बेहतर उपचार और विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें एम्स रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल विवाद के कारणों और गोली चलाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, बांसुरी स्वराज का दावा, उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी सरकार

यह भी पढ़ें- सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी सहित यूपी-उत्तराखंड के ये VIP रहे मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।