विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, बांसुरी स्वराज का दावा, उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी सरकार

By Shailendra PrasadEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 21 Nov 2026 03:40 PM (IST)

हरिद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई, जहां प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददातात, हरिद्वार। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की हरिद्वार में शुरू होने वाली बैठक से पहले उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

बांसुरी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार गंगा की नगरी होने के साथ उत्तराखंड का प्रवेश द्वार भी है।

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक से कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को लेकर लौटेंगे। वे घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी सहित यूपी-उत्तराखंड के ये VIP रहे मौजूद

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, संगठन को शताब्दी तक अनुशासन से चलाना बड़ी साधना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।