विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाभी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Thu, 09 May 2019 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 08:12 PM (IST)

पीएम मोदी की भाभी भगवती बेन की अस्थियां धार्मिक कर्मकांड के बाद गंगा में विसर्जित कर दी गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाभी की अस्थियां गंगा में विसर्जित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाभी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाभी भगवती बेन की अस्थियां धार्मिक कर्मकांड के बाद गंगा में विसर्जित कर दी गईं। भतीजे मेहुल मोदी ने मां की अस्थियों को हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में प्रवाहित किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी की पत्नी भगवती बेन का पिछले दिनों अहमदाबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बुधवार को प्रधानमंत्री के भतीजे मेहुल मोदी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने चंद्राचार्य चौक स्थित प्रेमनगर आश्रम में रात्रि विश्राम किया। 

बृहस्पतिवार दोपहर वह अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। पुरोहित अनिल सिखौला ने कर्मकांड कराने के बाद ब्रह्मकुंड में अस्थियां प्रवाहित की। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने मेहुल मोदी को गंगाजलि भी भेंट की। इस मौके पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उज्ज्वल पंडित, बीइंग भगीरथ महिला विंग की संयोजक सीमा चौहान, सिद्धार्थ चक्रपाणि, अनुराग आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम तिवारी के बेटे रोहित की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, मां बोली- किसी पर संदेह नहीं

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णानंद का निधन, संघर्षों से भरा था उनका सफर

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।