विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया एक भी वायदा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 11 Nov 2019 07:01 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया एक भी वायदा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया एक भी वायदा

रुड़की, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। कोई भी वर्ग सरकार के कार्यों से खुश नहीं है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। हरिद्वार नगर निगम चुनाव की भांति रुड़की में भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करना होगा। 

सोमवार को दुर्गा चौक स्थित कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बेरोजगारों पर पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। वहीं, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी भाजपा को जमकर कोसा। उन्होंने कहा, प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार है, लेकिन दोनों इंजन एक दूसरे के खिलाफ काम कर रहे हैं। 

इस दौरान वहां मौजूद विधायक ममता राकेश ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आज जनता निराश है। भाजपा कभी विकास की बात नहीं कर सकती है। पूर्व महापौर यशपाल राणा ने कहा कि उनको चुनाव में रोकने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम : कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

दिनेश कौशिक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, पूर्व विधायक अम्बरीश गर्ग, डॉ. रकम सिंह, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, राजेन्द्र चौधरी, डॉ. संजय पालीवाल, विकास त्यागी, कलीम खान आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: 15 नवंबर को दून दौरे पर रहेंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, होगा भव्य स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।