विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम : कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

By Edited By:
Published: Sun, 10 Nov 2019 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 12:57 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम है। प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम : कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम : कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

रुड़की, जेएनएन। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम है। प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। रुड़की के विकास के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए है।

भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार मयंक गुप्ता के बीटीगंज स्थित चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि रुड़की के स्वरूप को बिगाड़ने का काम किया गया। बार-बार रुड़की नगर निगम के चुनाव को देरी से कराने की साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि जो लोग निगम की संपत्ति पर निगाह जमाए हैं, ऐसे लोगों से शहर को बचाना है। साथ ही रुड़की शहर के विकास को आगे बढ़ाना है। 

यह भी पढ़ें: 2019 में मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी सत्य हुई: साक्षी महाराज

उम्मीदवार मयंक गुप्ता ने कहा कि रुड़की में उनके पास विकास का एजेंडा है। वह रुड़की को नई दिशा देने का काम करेंगे। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की के चहुमुखी विकास में भाजपा सरकार का अहम योगदान है। वह चाहे रुड़की में गंगनहर पर पुल का निर्माण हो या फिर पार्कों का। 

यह भी पढ़ें: आपसी सद्भाव की प्रेरणा देती है राज्य की गंगा-जमुनी संस्कृति

मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला प्रभारी विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, विकास तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, लक्सर नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बरीश गर्ग, विनोद प्रजापति, सागर गोयल, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर निर्णय ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।