विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 नवंबर को दून दौरे पर रहेंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, होगा भव्य स्वागत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 11 Nov 2019 05:25 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का 15 नवंबर को दून दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर महानगर भाजपा ने बैठक की।

15 नवंबर को दून दौरे पर रहेंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, होगा भव्य स्वागत
15 नवंबर को दून दौरे पर रहेंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, होगा भव्य स्वागत

देहरादून, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का 15 नवंबर को दून दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर महानगर भाजपा ने बैठक की। बैठक के बाद महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दून आ रहे हैं और उनका यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, बैठक के बाद दिवंगत भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय प्रकाश पंत को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 

महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष विनय गोयल ने महानगर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 15 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे और बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे उन्हें निर्देशित करेंगे। वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में महानगर के सभी सक्रिय सदस्य, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारी सभी दायित्वधारी सांसद औक विधायक दलबल सहित उपस्थित रहेंगे।  

बैठक में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें नगर की साज-सज्जा का कार्य महापौर सुनील उनियाल गामा के निर्देशन में युवा मोर्चा को सौंपा गया। नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक श्रंखला बनाकर स्वागत करने का कार्य राजपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को दिया गया है।

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर निर्णय ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

इसके अलावा महामंत्री आदित्य चौहान, महामंत्री राजेंद्र को स्वागत कार्यक्रम समन्वयक और उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट को बालावाला मंडल, दिनेश केमबाल को रायपुर ग्रामीण मंडल, रणजीत भंडारी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल, विनोद रागढ़ को धर्मपुर मंडल, रतन सिंह चौहान को पंडित दीनदयाल मंडल, आशीष नागरथ को अंबेडकर मंडल, हरीश डोरा को करनपुर मंडल, डॉ. बबीता सहोत्रा को श्री देव सुमन मंडल, विनोद शर्मा को प्रेम नगर कावली मंडल, श्याम अग्रवाल को जनरल महादेव सिंह नगर मंडल, विनोद महार को शिवालिक नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  

यह भी पढ़ें: भाजपा ही विकास कराने में पूरी तरह से सक्षम : कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।