प्रयागराज कुंभ के दौरान बिछड़े थे बुजुर्ग, दो साल बाद हरिद्वार में मिले... पिता को देख फफक पड़ा बेटा
प्रयागराज कुंभ के दौरान दो साल पहले बिछड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग अजय पांडे हरिद्वार के कलियर से बरामद हुए हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। प्रयागराज में कुंभ के दौरान बिछड़े बुजुर्ग दो साल पहले लापता हो गए थे। पुलिस ने उन्हें हरिद्वार जिले के कलियर से बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग अजय पांडे (65) थाना कुटुम्बा जिला ओरंगाबाद बिहार प्रयागराज में कुंभ के दौरान परिवार से बिछड़ गए थे। परिवार के लोगों कुछ नहीं पता चल पाया था।
बुधवार को पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सैल ने उन्हें कलियर से बरामद किया। बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा केंद्रीय पुलिस बल में जवान है।
मोबाइल पर उनके बेटे से वीडियो कॉल कराई गई तो उनकी आंखें भर आई। अगर कोई परिवार के लोग कैरियर पहुंचे और बेटा पुलिस पिता को देखकर फफक पड़ा। स्वजन ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस ने बताया कि वह कलियर में भीख मांग रहे थे। मानसिक कमजोर हो गए थे।