रुड़की में होटल के बाहर लेनदेन विवाद, होमगार्ड समेत चार गिरफ्तार; देह कारोबार की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
रुड़की में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल के बाहर लेनदेन के विवाद में एक महिला और होमगार्ड सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

तस्वीर प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए है।
HighLights
रुड़की में होटल के बाहर लेनदेन विवाद में गिरफ्तारी हुई।
एक होमगार्ड और महिला सहित चार लोग हिरासत में लिए गए।
देह व्यापार की सूचना गलत निकली, मामला लेनदेन का था।
जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के सामने बुधवार देर शाम एक होटल के बाहर देह कारोबार की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए लोगों में क्षेत्र का एक होमगार्ड भी शामिल है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मामला देह कारोबार का न होकर लेनदेन के विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल के बाहर कुछ लोगों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। सूचना में देह कारोबार की बात भी सामने आई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि विवाद का कारण लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा था। हिरासत में लिए गए लोगों में एक होमगार्ड भी शामिल है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देह कारोबार की सूचना के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में सभी खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।