Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलियर की नई बस्ती पर पुलिस का पहरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 08 Apr 2020 05:05 PM (IST)

    कलियर नई बस्ती के पास एक होटल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    कलियर की नई बस्ती पर पुलिस का पहरा

    कलियर: नई बस्ती के पास एक होटल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है। नई बस्ती पर भी पुलिस का पहरा है। इसके आसपास किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है।

    कलियर नई बस्ती स्थित एक होटल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। ज्वालापुर निवासी जमाती को कोरोना पॉजीटिव आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा है। यहां कई जमाती क्वारंटाइन किए गए हैं। वहीं देश में कई जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर से जमाती के भागने के मामलों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। इसके चलते ही कलियर स्थित नई बस्ती पर पुलिस का पहरा बढ़ाया गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कलियर समेत जिन जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं उन सभी जगहों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें