दूसरे राज्यों के गन्ने से लदे वाहनों को पुलिस ने लौटाया
हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आ रहे गन्ने को रोकने के लिए पुलिस व गन्ना विभाग की टीम ने सुबह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों के वाहनों को वापस लौटाया गया।
रुड़की, [जेएनएन]: हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आ रहे गन्ने को रोकने के लिए पुलिस व गन्ना विभाग की टीम ने सुबह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों के वाहनों को वापस लौटाया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सुबह से ही नारसन बॉर्डर पर पुरकाजी की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान बाहर के गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को वापस भेज दिया गया।
सहायक आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि किसी भी सूरत में चीनी मिल में बाहर के गन्ने की आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी। पहले मिलों में स्थानीय किसानो का गन्ना खरीदा जाएगा। उसके बाद ही बाहरी राज्यों के गन्ना की खरीद की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: एम्स के खिलाफ उत्तराखंड जन विकास मंच का क्रमिक अनशन शुरू
यह भी पढ़ें: जबरन बस्ती उजाड़ने के फरमान पर विधायक आवास का घेराव