Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलभराव की समस्या से परेशान सुभाष नगर की जनता

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 02 Sep 2020 06:16 PM (IST)

    जलभराव की समस्या ने सुभाष नगर की जनता को परेशान किया हुआ है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जलभराव की समस्या से परेशान सुभाष नगर की जनता

    संवाद सहयोगी, रुड़की : जलभराव की समस्या ने सुभाष नगर की जनता को परेशान किया हुआ है। मोहल्ले की गली नंबर-11 में बिना बारिश के भी पानी भरा रहता है। नगर निगम से भी केवल आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुभाष नगर में कई ऐसी गलियां हैं जहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुभाष नगर की गली नंबर-11 में रहने वाले सुभाष रतूड़ी ने बताया कि पूरी गली टूटी हुई है। जिस कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गली में सालभर पानी भरे होने से पैदल नहीं निकला जा सकता है। वहीं जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। पिछले साल भी क्षेत्र में डेंगू ने कहर बरपाया था। गली के अन्य व्यक्तियों में भी इसको लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि नगर निगम के महापौर और निगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने निगम अधिकारियों से सड़क बनवाने और पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद से गली को बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव लिया जाएगा। जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।