विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: एक लाख परिवारों को तीन महीने मिलेगी मुफ्त गैस, खाते में आएगी राशि

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2020 09:37 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 08:52 PM (IST)

कोरोना वायरस आपदा के चलते उज्ज्वला योजना के जिलेभर के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को तीन माह की मुफ्त ...और पढ़ें

Coronavirus: एक लाख परिवारों को तीन महीने मिलेगी मुफ्त गैस, खाते में आएगी राशि
Coronavirus: एक लाख परिवारों को तीन महीने मिलेगी मुफ्त गैस, खाते में आएगी राशि

हरिद्वार, जेएनएन। कोरोना वायरस आपदा के चलते उज्ज्वला योजना के जिलेभर के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को तीन माह की मुफ्त गैस दी जाएगी। पहले माह के मुफ्त गैस सिलेंडर लेने के लिए तीन और चार अप्रैल को लाभार्थियों के खातों में पैसा भी पहुंच जाएगा। इसके बाद अन्य दो माह में मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए पैसा पाने के लिए लाभार्थियों को आनलाइन गैस बुकिंग करानी होगी।

लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना से लाभांवित परिवारों को अप्रैल, मई और जून के गैस सिलेंडर मुफ्त करने की घोषणा की थी। इसके अनुपालन में अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें जिलेभर की 47 गैस एजेंसियों से जुड़े एक लाख पांच हजार उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ पहुंचेगा। 

इसके लिए पहले माह का मुफ्त सिलेंडर लेने के लिए तीन और चार अप्रैल को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में करीब सात सौ रुपये की रकम ट्रांसफर हो जाएगी, लेकिन लाभार्थियों को अगले दो माह का मुफ्त गैस सिलेंडर पाने के लिए पहले सिलेंडर की आनलाइन बुकिंग करानी होगी। 

बुकिंग के दौरान जो ओटीपी आएगा, उसे गैस एजेंसी को देकर सिलेंडर लेना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने के बाद अन्य दो माह मई और जून माह का पैसा भी लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगा। यह आनलाइन प्रक्रिया न अपनाने वाले लाभार्थी परिवारों को अन्य दो माह मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड के 13 लाख परिवारों को राहत, प्रति यूनिट मिलेगा पांच किलो चावल मुफ्त 

एजेंसी संचालकों को जारी कर दिए गए हैं निर्देश 

जिला आपूर्ति अधिकारी, हरिद्वार केके अग्रवाल के अनुसार, पहले माह तो सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में गैस सिलेंडर लेने के लिए पैसा पहुंच जाएगा, लेकिन अन्य दो माह का लाभ तब ही मिल पाएगा, जब लाभार्थी आनलाइन बुकिंग कराएंगे। ओटीपी के आधार पर एजेंसी संचालकों को गैस सिलेंडर देने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: साहब! हम भिखारी नहीं हैं, भले ही खाना न दो; पर फोटो फेसबुक पर मत डालना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।