Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहीदों को अर्पित राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 19 Feb 2019 09:39 PM (IST)

    हरिद्वार : श्री जगद्गुरु आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद के एकादश निर्वाण दिवस

    शहीदों को अर्पित राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

    हरिद्वार : श्री जगद्गुरु आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद के एकादश निर्वाण दिवस पर राष्ट्र रक्षा महायज्ञ किया गया। महायज्ञ को पुलवामा में पाक के इशारे पर आतंकी हमले में शहीद वीर सैनिकों को समर्पित किया गया।

    राष्ट्र रक्षा यज्ञ की पूर्णाहुति बाद ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद धर्मप्रेमियों को संबोधित करते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है। जब तक पाक का अस्तित्व खत्म नहीं होगा तब तक विश्व में आतंकवाद खत्म नहीं होगा। धर्म के बिना नीति विधवा है और नीति के बिना धर्म विधुर। इसलिए धर्म और राजनीति दोनों साथ-साथ होने चाहिए। आज धर्म का तिरस्कार हो रहा है। इस कारण देश में तीन पाप व्यविचार, आतंकवाद और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर संयोजक पंडित अभिषेक कौशिक और डॉ. गौरव मुनेचा ने यज्ञ के नेतृत्व कर्ता स्वामी गिरिजानंद महाराज और यज्ञ यजमानों का स्वागत किया। इस मौके पर आंध्र के स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, हैदराबाद के स्वामी भागवत आश्रम आदि मौजूद रहे। (जासं)

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें