Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर मुस्लिम आबादी में पत्थरबाजी, यात्रियों ने लगाया जाम; मामला दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 10:34 PM (IST)

    हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर बुधवार शाम मुस्लिम आबादी में पत्थरबाजी कर दी गई। एक पत्थर सीधे कांवड़िये के बेटे के सिर में जा लगा और खून बहने लगा। नजारा देख अफरातफरी मच गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बहेड़ी-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा किलाेमीटर तक जाम के साथ कांवड़ियों ने शेरगढ़ थाने का घेराव कर दिया।

    Hero Image
    हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर मुस्लिम आबादी में पत्थरबाजी

    संवाद सूत्र, शेरगढ़: हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर बुधवार शाम मुस्लिम आबादी में पत्थरबाजी कर दी गई। एक पत्थर सीधे कांवड़िये के बेटे के सिर में जा लगा और खून बहने लगा। नजारा देख अफरातफरी मच गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बहेड़ी-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर जाम लगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब आधा किलाेमीटर तक जाम के साथ कांवड़ियों ने शेरगढ़ थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को उठा लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी लिख ली। तब कांवड़िये शांत हुए और हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

    छत से कांवड़ियों पर पत्थरबाजी

    शेरगढ़ कस्बे से कांवड़ियों के दो अलग-अलग जत्थे एक साथ बुधवार को हरिद्वार के लिए निकले थे। कस्बे से निकलकर शाम सवा छह बजे जत्था टंकी चौराहे के पास पहुंचा। टंकी के पास ही मुस्लिम आबादी वाली कसाई बस्ती है। कोई कुछ समझ पाता कि यहीं से एक घर की छत से पत्थरबाजी कर दी गई। पत्थर कांवड़िये मेवाराम गंगवार के बेटे रवि के सिर में जा लगा जिससे वह लहुलूहान हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

    कांवड़ियों के हंगामे पर भागे आरोपी

    कांवड़ियों ने हंगामा शुरू किया तो आरोपी भाग निकला। इस पर कांवड़िये कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और जाम लगा दिया। कंट्रोल रूम तक कांवड़ियों पर पत्थरबाजी की सूचना पहुंची। बवाल बढ़ता देख सीओ बहेड़ी डा. तेजवीर सिंह के साथ सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा व शेरगढ़, शाही, शीशगढ़, बहेड़ी, देवरनिया समेत छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसडीएम बहेड़ी अजय उपाध्याय भी पहुंच गए।

    आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कावंड़ियों को मनाने में जुटे रहे लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं था। देखते ही देखते थाने का घेराव कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होता देख एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। करीब तीन घंटे बाद आरोपी अबरेज को पुलिस ने उठा लिया। आरोपी व अज्ञात के खिलाफ शेरगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी लिख ली। घटना में अन्य की संलिप्तता समेत सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।

    दुकान बंद करने लगे व्यापारी, घरों में दुबके लोग

    कांवड़ियों के प्रदर्शन को देख कस्बे में व्यापारी दुकान बंद करने लगे। इस बीच आस-पास के घर के लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जब पहुंची तो कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। कांवड़ियों ने खुद पुलिस को बताया कि पत्थर किसी ओर से आया। इसी आधार पर पुलिस संबंधित घर पहुंची और आरोपित अबरेज को उठा लिया। अंदेशा है कि घटना में अबरेज के अलावा कई अन्य शामिल हैं। इसी आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

    बहेड़ी सीओ डा. तेजवीर सिंह के अनुसार, पत्थर चलाने वाले आराेपित अबरेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी लिख अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कांवड़ियों के जत्थे को रवाना कर दिया गया।

    मजार में तोड़फोड़, गांव में तनाव

    असामाजिक तत्वों ने गांव के पास एक मजार में तोड़फोड़ कर दी। सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो गुस्सा फूट पड़ा। सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा ने लोगों समझाया। मजार की मरम्मत कराकर मामला शांत करा दिया। घटना हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली स्थिति मीराढार की है। यहां पर मजार में तोड़फोड़ की गई। उस पर बिछी चादर पास तालाब में फेंक दी गई।

    पुलिस ने भीड़ को समझाकर कराया शांत

    जानकारी पर मुस्लिमों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान नफीस अहमद के शिकायती पत्र पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई। आठ माह पूर्व ही इसी मजार पर तोडफोड की गई थी। तब तत्कालीन थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने मजार की मरम्मत कराकर मामला शांत करवा दिया था। घटना के बाद गांव मे तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है।