Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीआइपी घाट पर विसर्जित की जाएंगी Mulayam Singh Yadav की अस्थियां, सोमवार को हरिद्वार पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    By Anoop kumar singhEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 01:06 PM (IST)

    Mulayam Singh Yadav News मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को हरिद्वार में चौधरी चरण सिंह वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सोमवार को सुबह परिवार के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचेंगे।

    Hero Image
    Mulayam Singh Yadav News : हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार : Mulayam Singh Yadav News : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार 17 अक्टूबर को हरिद्वार में चौधरी चरण सिंह वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी।। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचेंगे हरिद्वार

    यह जानकारी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. सत्यनारायण सचान से मिली जानकारी के मुताबिक तय कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर सोमवार को सुबह परिवार के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचेंगे।

    हरिद्वार में पूरे विधि विधान से स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगाजी में विसर्जित की जाएंगी। इस मौके पर परिवार के सदस्यगण व पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

    मेदांता में 10 अक्‍टूबर सुबह को ली थी अंतिम सांस

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्‍टूबर सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। 

    यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव का उत्‍तराखंड से खास नाता, पहाड़ से घर लाए दोनों बहुएं

    समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की थी। उत्तर प्रदेश के सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार हुआ था।

    2 अक्टूबर को ज्यादा खराब हो गई थी उनकी हालत

    स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर 2 अक्टूबर को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी, इसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से लगातार हालत गंभीर बनी हुई थी।

    कोरोना काल में भी दो बार बिगड़ी थी तबीयत

    मुलायम सिंह 2 साल से हर महीने वह रुटीन चेकअप के लिए मेदांता आ रहे थे। इससे पहले कई बार एक-दो दिन के लिए भर्ती भी हुए थे। कोरोना काल में भी उनकी दो बार तबीयत बिगड़ी तो वह मेदांता में ही इलाज के लिए आए थे।