Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये बच्‍चों के फेवरेट मोटू-पतलू नहीं... बल्कि हैं खतरनाक डकैत... लूट और हत्‍या के कई मामलों में जा चुके हैं जेल

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 02:19 PM (IST)

    Motu Patlu Dacoit डकैती में शामिल रहे बदमाश मोटू-पतलू को वी वारंट पर तिहाड़ से रुड़की जेल शिफ्ट किया गया है। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में मोटू-पतलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    Hero Image
    Motu Patlu Dacoit : बदमाश मोटू-पतलू को वी वारंट पर तिहाड़ से रुड़की जेल शिफ्ट किया गया है।

    संवाद सूत्र, भगवानपुर : Motu Patlu Dacoit : यहां हम बच्‍चों के फेवरेट मोटू-पतलू की बात नहीं कर रहे, बल्कि की उन खूंखार मोटू-पतलू की बात कर रहे हैं जो डकैती और हत्‍या के मामलों में जेल में बंद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डकैती में शामिल रहे इन बदमाश मोटू-पतलू को वी वारंट पर तिहाड़ से रुड़की जेल शिफ्ट किया गया है। दोनों बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर नन्हेड़ा में एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात की थी। पुलिस अब इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

    बदमाशों ने डकैती डालते हुए 50 हजार की रकम लूटी थी

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी हरेंद्र पाल निवासी मोहनपुरा से 18 अप्रैल 2022 को बदमाशों ने डकैती डालते हुए 50 हजार की रकम लूटी थी।

    बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

    मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस वारदात में मोटू निवासी चिंदौड़ी थाना इंचौली, मेरठ तथा पतलू निवासी पावली खुर्द, थाना कंकरखेड़ा मेरठ का नाम सामने आया था।

    पुलिस ने हत्या के एक मामले में मोटू-पतलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में मोटू-पतलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    यह भी पढ़ें : होटल में जुआ खेलते 27 गिरफ्तार, 12.53 लाख की रकम बरामद, आरोपितों में उत्तर प्रदेश के कारोबारी भी शामिल

    पूछताछ में भगवानपुर के नन्हेड़ा में डकैती की बात सामने आने पर भगवानपुर पुलिस को भी सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इनका बी वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

    मोटू ओर पतलू को बी वारंट पर रुड़की जेल में शिफ्ट किया

    कोर्ट के आदेश पर डकैती में शामिल बदमाश मोटू ओर पतलू को बी वारंट पर रुड़की जेल में शिफ्ट किया गया है। भगवानपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस ने दोनों बदमाशों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। रिमांड मिलने पर पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी।