ससुर और देवर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
एक महिला ने अपने ससुर और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। साथ ही पति और सास पर उसकी आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
रुडकी, [जेएनएन]: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से पंजाब स्थित उसके ससुराल में देवर और ससुर ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति और सास ने कमरे में बंधक बना दिया। पीड़ित महिला किसी तरह से भागकर मायके पहुंची और रुड़की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। रुड़की पुलिस जीरो एफआइआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए पंजाब पुलिस को रेफर करेगी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के मां-बाप की मौत उसके बचपन में ही हो गर्इ थी। उनकी मौत के बाद उसकी बड़ी बहन और बहनोई ने उसकी परवरिश की। करीब नौ साल पहले उसकी शादी तहसील समाना, जिला पटियाला, पंजाब के एक गांव के युवक से हुई।
आरोप है कि करीब एक साल पहले महिला का पति बाहर गया था। इसी दौरान ससुर ने कमरे में आकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात सास और पति को बताई तो उसे चुप करा दिया गया। महिला के मुताबिक करीब तीन माह पहले देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने पति और सास को फिर शिकायत की तो उसे कमरे में बंधक बना दिया गया।
जिसके बाद देवर की हिम्मत बढ़ गर्इ और कर्इ देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब 10 दिन पहले विवाहिता किसी तरह से चकमा देकर वहां से भाग निकली और अपने मायके आ गई। पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद घटना की तहरीर गंगनहर पुलिस को दी गई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस मामले में देवर और ससुर के खिलाफ जीरो एफआइआर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए पंजाब के संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर हुई दोस्ती, झांसा देकर किया दुष्कर्म; शादी की बात पर दी धमकी
यह भी पढ़ें: पिता की हैवानियत, दस साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म