विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 21 Sep 2018 06:47 PM (IST)

हरिद्वार जिले के लक्सर में पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने आए प्रेमी की परिजनों ने जमकर पिटार्इ की। युवक की हालत गंभीर बनी हुर्इ है।

पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा
पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा

लक्सर, [जेएनएन]: चार दिन पहले मुंडाखेड़ा गांव में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नगर के सीमली में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी युवक को रातभर बंधक बनाकर लाठी-डंडों और हथौड़े से जमकर पीटा गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

नगर के सीमली मोहल्ले में गुरुवार देर रात पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने प्रेमी युवक घर पहुंच गया। जैसे ही विवाहिता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने प्रेमी युवक को घर पर ही बंधक बना लिया और रात भर उसकी लाठी-डंडे और हथौड़े से  पिटाई करते रहे। आसपास के लोगों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। 

कोतवाली निरीक्षक अमरचंद शर्मा के अनुसार इस प्रकार कानून को अपने हाथ में लेना गलत है। गलती यदि युवक की थी तो उसे पुलिस के सुपुर्द किया जाना था। इस तरह से कानून को खुद ही हाथ में लेकर उसके साथ मारपीट करना गलत है। घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत; चार घायल

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गए युवक को युवती के भाई ने मारी गोली

यह भी पढ़ें: भार्इ को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे