Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ पर लगी वाहन की साइड, कांवड़ यात्रियों ने किया हंगामा
शनिवार की शाम ढंढेरी ख्वाजगीरपुर के नजदीक एक गाड़ी से मामूली टक्कर के बाद कांवड़ यात्रियों ने विरोध जताया। खबर मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। गाजियाबाद से कांवड़ यात्रियों का एक दल हरिद्वार से जल लेकर लौट रहा था तभी यह घटना हुई। पुलिस ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया और रवाना किया।

जागरण संवाददाता, रुड़की। शनिवार की देर शाम ढंढेरी ख्वाजगीपुर के पास एक कार से साइड लगने पर आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके बाद कांवड़ यात्रियों को रवाना किया गया।
शनिवार को गाजियाबाद उप्र के कांवड़ यात्रियों का समूह हरिद्वार से जल लेकर रवाना हुआ था। देर शाम को वह सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार से एक कांवड़ यात्री को हलकी साइड लग गई। हालांकि कार की साइड लगने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इस बात से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने सड़क पर हंगामा कर दिया।
आसपास के लोगों ने समझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सिविलाइंस कोतवाली पुलिस की टीम को दे दी। पुलिस की टीम ने कांवड़ यात्रियों को समझा बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। इस दौरान कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। कांवड़ यात्रियों को वहां से रवाना किया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।