Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में दिल दहला देने वाला मामला, पत्नी से विवाद के बाद कांवड़िए ने खुद का काट लिया गला

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 05:42 PM (IST)

    हरिद्वार में हरियाणा के एक कांवड़ यात्री ने पारिवारिक कलह के कारण चाकू से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस और अन्य कांवड़ियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक का पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने गले पर टांके लगाए और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था और पारिवारिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

    Hero Image
    पत्नी से विवाद के चलते कांवड़ यात्री ने काटा खुद का गला।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरियाणा के एक कांवड़ यात्री ने गृह क्लेश के चलते चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और अन्य कावड़ यात्रियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ऐसा बताया गया है कि युवक का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। डॉक्टर ने गले पर टांके लगाए हैं। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, प्रवीण कुमार निवासी रोहतक हरियाणा सोमवार को कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। यात्रा पूरी कर लौटते वक्त ज्वालापुर में उसने अचानक खुद का गला काट लिया। खून बहते ही वह दीवार से टकराकर नीचे गिर गया। यह देख अन्य शिवभक्तों ने तत्काल उसे रोका और 108 सेवा को कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

    घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इमरजेंसी में उसका ऑपरेशन कर गले पर टांके लगाए। समय पर उपचार शुरू होने से उसकी जान बच गई। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। बताया कि युवक के स्वजनों को सूचित कर दिया है। स्वजन रोहतक से हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner