Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रुड़की हरिद्वार बाईपास पर कांवड़ यात्री की दर्दनाक मौत, हरियाणा रोडवेज बस ने मारी टक्कर

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 12:38 PM (IST)

    रुड़की में हरिद्वार बाईपास पर हरियाणा रोडवेज की बस ने एक कांवड़ यात्री को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित (28) निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया।

    Hero Image
    पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लिया है। प्रतीकात्‍मक

    जासं, रुड़की। शुक्रवार की सुबह रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट हरियाणा रोडवेज की बस में एक कांवड़ यात्री को चपेट में ले लिया। हादसे में कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे आननफानन में रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित (28) निवासी देवली रोड, जिला सोनीपत हरियाणा है।

    हादसे से आक्रोषित कांवड़ यात्रियों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लिया है।