Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल पुलिस पर पथराव, दारोगा घायल; चार गिरफ्तार

    हरिद्वार में कांवड़ियों का हुड़दंग जारी है। हाईवे से हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें एक दारोगा घायल हो गया। सरकारी वाहन और रोडवेज बस के शीशे टूट गए। बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास कांवड़ यात्री हाईवे पर बैठे थे जिससे यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो यात्रियों ने पथराव कर दिया।

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 12 Jul 2025 08:58 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। Jagran

    जासं, हरिद्वार। हरिद्वार जिले में कांवड़ियों का हुड़दंग और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हाईवे से हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया। सरकारी वाहन और रोडवेज बस के शीशे टूट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास शनिवार की शाम कुछ कांवड़ यात्री हाईवे पर बैठे हुए थे। जिससे यातायात बाधित हो रहा था और हादसे का खतरा भी बना हुआ था। एक पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रियों को हाईवे से हटने के लिए कहा।

    इसी बात को लेकर कांवड़ यात्रियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कांवड़ यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे टोल प्लाजा और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

    सिर में पत्थर लगने से दारोगा करम सिंह चौहान घायल हो गए। जबकि इंस्पेक्टर बहादराबाद की सरकारी गाड़ी का शीशा टूट गया। आसपास मौजूद रही एक रोडवेज बस के शीशे भी चकनाचूर हुए हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।