Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2024 : गंगा के जलस्तर ने चेतावनी स्तर को किया पार, पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को किया अलर्ट

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 10:11 PM (IST)

    पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया। बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट किया गया। लोगों से गंगा के तटवर्ती इलाकों में न जाने को आगाह किया गया। पुलिस कर्मियों की ओर से गंगा में नहा रहे कांवड़ यात्रियों को अलर्ट किया गया। उप्र सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमा निमेष ने बताया कि सिल्ट के चलते नहर में पानी रोका गया।

    Hero Image
    गंगा जल लेने के लिए कई राज्यों से कांवड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पर्वतीय जिलों में हो रही वर्षा से शुक्रवार शाम गंगा उफान पर आ गयी। जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर को पार गया। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया। कंट्रोल मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को सतर्क किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्वतीय जिलों में लगातार वर्षा हो रही है। शुक्रवार शाम भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर को पार कर 293.30 मीटर पर पहुंच गया। इस पर पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया। बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट किया गया। लोगों से गंगा के तटवर्ती इलाकों में न जाने को आगाह किया गया।

    पुलिस कर्मियों की ओर से गंगा में नहा रहे कांवड़ यात्रियों को अलर्ट किया गया। उप्र सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमा निमेष ने बताया कि सिल्ट के चलते नहर में पानी रोका गया। बताया कि गंगा में शाम के वक्त 1 लाख 95 हजार 103 क्यूसेक पानी चल रहा था।

    यह भी पढ़ें : Police Transfer : उत्तराखंड में तबादलों के लिए 'माननीयों' की शरण में 'वर्दी' वाले, शुरू हो गया सिफारिशों का दौर