Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar News: आज चलेगा दस घंटे का सफाई महाभियान, नगर निगम ने तैयार की कार्ययोजना

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 06:00 AM (IST)

    हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान चार करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर निगम 23 जुलाई की शाम से 24 जुलाई की सुबह तक 10 घंटे का विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इसके लिए चार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो विभिन्न घाटों और मार्गों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान में ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा।

    Hero Image
    आज चलेगा दस घंटे का सफाई महा अभियान, नगर निगम ने तैयार की कार्ययोजना।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ मेले में अब तक चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंतव्य को रवाना हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ने से गंगा घाटों के अलावा कांवड़ मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना निगम प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। इससे पार पाने को नगर निगम प्रशासन की ओर से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है। जिसके तहत बुधवार 23 जुलाई शाम आठ बजे से 24 जुलाई सुबह छह बजे तक 10 घंटे का विशेष सफाई महा अभियान चलाया जाएगा।

    नगर निगम ने इसके लिए चार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिनके अधीन विभिन्न क्षेत्रीय सफाई कार्यों के संचालन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

    जिससे प्रत्येक घाट और मार्ग पर सफाई कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस महा अभियान में शामिल क्षेत्रों में मालवीय घाट, कनखल घाट, शिव घाट, अलकनंदा घाट, सुभाष घाट, नाई घाट, हाथी पुल, बिरला घाट, केशव आश्रम से सीसीआर चौक तक, अपर रोड कोतवाली से भीमगौड़ा बैरियर, मोतीबाजार, सब्जी मंडी आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं।

    उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि इस अभियान के तहत संपूर्ण ठोस अपशिष्ट को एकत्र कर उसका वैज्ञानिक निस्तारण किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner