संवाद सूत्र, बुग्गावाला। बंदरजूड गांव में अवैध रुप से चल रहे मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। यह मदरसा बिना पंजीकरण के दो साल से अधिक समय से चल रहा था। प्रशासन की टीम अब तक भगवानपुर क्षेत्र में कई मदरसे सील कर चुकी है।           
                         सरकार के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहे मदरसों के सत्यापन और इनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है।                
                        भगवानपुर क्षेत्र में प्रशासन की टीम अब तक कई अवैध रुप से संचालित मदरसों को सील कर चुकी है। प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि भगवानपुर तहसील क्षेत्र के बंदरजूड गांव के पास एक मदरसा अवैध रूप से संचालित हो रहा है।                
                         इस सूचना पर सोमवार को भगवानपुर तसीलदार दयाराम प्रशासन की टीम के साथ बंदरजूड गांव में पहुंचे। गांव के पास ही कादरी उरउलूम मदरसा संचालित होते मिला।                
                        प्रशासन की टीम ने मदरसे में मौजूद व्यक्ति से मदरसे के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।                
                       जिस पर प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे इस मदरसे को सील कर दिया है।                                     प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही इस मौके पर कानूनगो लेखराज गुप्ता भी मौजूद रहे।                
                                       खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली सीज                             
                                               बंदरजूड गांव से कार्रवाई के बाद लौट रही प्रशासनिक टीम ने एक नदी से अवैध खनन करके आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सील कर दिया। ट्रॉली को थाने लाकर खड़ा किया है।                                     
  
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।