विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेजर बताकर महिला यात्री ने हरिद्वार में टीएसआई से की मारपीट, मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू

By Mehtab AlamEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान ड्यूटी पर तैनात यातायात उपनिरीक्षक से एक महिला यात्री ने मारपीट की। 

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक के साथ एक महिला यात्री ने मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला ने खुद को मेजर बताया और नो एंट्री में जाने का प्रयास किया, रोकने पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी गई।

पुलिस ने महिला और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर यातायात उपनिरीक्षक नवनीत त्यागी बैरागी कैंप क्षेत्र में तैनात थे। हरियाणा नंबर की कार में सवार एक महिला ने बेरीकेडिंग हटाने को कहा।

महिला ने अपना परिचय मेजर के रूप में दिया। आरोप है कि बेरीकेडिंग नहीं हटाने पर महिला ने कार से उतरकर नवनीत त्यागी से मारपीट कर दी। महिला के साथ मौजूद रहे व्यक्ति ने अपना नाम रूद्र बताते हुए गाली गलौज और धमकी दी।

उप निरीक्षक ने इसकी वीडियो भी बनाई। कनखल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 21 हजार दीयों से रोशन हुई हरकी पैड़ी, देव दीपावली के साथ आज होगा पूर्णिमा स्नान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।