विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में 21 हजार दीयों से रोशन हुई हरकी पैड़ी, देव दीपावली के साथ आज होगा पूर्णिमा स्नान

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा से पहले देव दीपावली का उल्लास दिखा, जहां हरकी पैड़ी पर 21 हजार से अधिक दीये जलाए गए।

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर हर की पैड़ी के घाट दीये और लेजर लाइट से जगमगाए। गंगा आरती का भी भव्य नजारा दिखा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की। साभार सिद्धार्थ चक्रपाणि

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर हर की पैड़ी के घाट दीये और लेजर लाइट से जगमगाए। गंगा आरती का भी भव्य नजारा दिखा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की। साभार सिद्धार्थ चक्रपाणि

HighLights

  1. हरकी पैड़ी पर 21 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित हुए।

  2. देव दीपावली पर लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मन मोहा।

  3. गंगा सभा ने दीपदान परंपरा को भव्य रूप से मनाया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। काशी की तर्ज पर धर्मनगरी हरिद्वार में भी देव दीपावली का उल्लास गंगा के घाटों पर दिखाई देने लगा है। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को मनाई जाने वाली देव दीपावली से एक दिन पहले सोमवार शाम को ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

गंगा के प्रति आस्था और दीपदान की परंपरा से जुड़े श्रद्धालुओं ने घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की आराधना की। गंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट पर 21 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से जगमगाते घाटों पर भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम नजर आया। मंगलवार को पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ देव दीपावली के अवसर पर गंगा तट पर दीपदान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

82458588

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की शाम देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा तट पर दीपावली मनाते हैं। इसी मान्यता के चलते देव दीपावली पर गंगा के घाटों को दीपों से सजाने और दीपदान करने की परंपरा है। हरिद्वार में हरकी पैड़ी इस आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त दीपदान भी करते हैं।

लेजर शो और हरित आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही

सोमवार शाम को हरकी पैड़ी पर परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे दीप जलाए। देखते ही देखते घाटों पर दीपों की कतारें नजर आने लगीं। गंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती के साथ लेजर शो और हरित आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही।

गंगा सभा के स्वागत सचिव सिद्धार्थ चक्रपाणी ने बताया कि देव दीपावली का आयोजन देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने लगा है। देव दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि गंगा, संस्कृति और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर भी है।

82458586

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी समेत गंगा के अन्य घाटों पर पर्व स्नान के साथ श्रद्धालु दीपदान भी करेंगे। सोमवार शाम को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इसकी झलक पहले ही दिखा दी है।

सोमवार की शाम को आयोजित देव दीपावली के कार्यक्रम में सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष मनोज झा, , विरेंद्र कौशिक, उज्जवल पंडित, अभिनाष, पुनित त्रिपाठी, आयुष शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के गन्ना किसानों को राहत, उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी ने 18.75 करोड़ रुपये का किया भुगतान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।