हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्ज्वलित किए।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है।
हरकी पैड़ी पर हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा नारायणी शिला सहित गंगा घाटों पर श्रद्धालु अपने पितृ के निमित तर्पण और पूजन भी कर रहे हैं।
सोमवार की शाम को देव दीपावली की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना की। दीयों की रोशनी और गंगा की अविरल धारा के बीच हरिद्वार का नजारा देखते ही बना।