विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में ओलावृष्टि के बाद फिर हुई बारिश और आंधी से कई पेड़ उखड़े, फसल बर्बाद होने से किसान परेशान

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:34 PM (IST)

धर्मनगरी हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र के पहले दिन अचानक मौसम बदल गया। दोपहर बाद हुई झमाझम वर्षा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। नवरात्र के पहले दिन रविवार को मौसम का मिजाज यकायक बदल गया। सुबह जहां चटक धूप खिली वहीं दोपहर में आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गयी। वर्षा और तेज हवाओं के के चलते सर्द एहसास हुआ।

दो रोज पहले ओलावृष्टि के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया था। पूरे दिन धूप खिली रही। रविवार सुबह भी आसमान साफ रहा। हालांकि दोपहर में यकायक मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गयी।

जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट महसूस की गयी। अचानक बदले मौसम ने ठंड का एहसास कराया। इधर तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। गुरुकुल कांगड़ी विवि के पीछे से होकर जमालपुर कलां की ओर जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर अंधड़ के चलते पेड़ उखड़ गए।

इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां बिजली लाइनों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गयी। इधर वर्षा के चलते शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गयी। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुयी।

सीवर लाइन बिछाने को की गयी खोदायी के चलते उत्तरी हरिद्वार समेत कई स्थानों पर कीचड़ और फिसलन ने भी मुश्किलें बढ़ाई। इधर वर्षा और तेज हवाओं के चलते बहादराबाद, पथरी, लक्सर, खानपुर आदि क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गयी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पिता के निधन पर बेटे ने किया नेत्रदान, दुख के समय में भी पेश की मानवता की मिसाल

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में धामी मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को, गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन पर लगेगी मुहर