हरिद्वार में धामी मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को, गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें कुंभ मेले, स्वास्थ्य, शिक्षा और गैरसैंण ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में सीसीआर भवन के सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सुबह 11.30 बजे से होने वाली इस बैठक में आगामी कुंभ मेला, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।
इसके साथ ही विधानसभा के आगामी सत्र के आयोजन को लेकर भी मुहर लग सकती है। यह सत्र गैरसैंण में 21 से 24 अक्टूबर तक हो सकता है। चंपावत के बाद अब हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक की पहल को शासन के विकेंद्रीकरण और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बैठक में आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से उनके लिए अलग कैडर गठित करने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है।
दिल्ली जाएंगे सीएम
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे वह दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूंका पुतला
