उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, देहरादून समेत कई स्थानों पर छाए घने बादल
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा।

File Photo.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। देहरादून समेत कई स्थानों में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।
इसके विपरीत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम के इस अंतर के चलते पहाड़ और मैदानों में अलग-अलग परिस्थितियां बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में खिली धूप
